गर्मी में रहें मस्त

गर्मी में हमारे शरीर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचता है, इसलिए जितना हो सके गर्मी से बचने की कोशिश करनी चाहिए। घरेलू उपाय आजमा कर हम गर्मी से बच सकते है।
गर्मी के मौसम में खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। पेट की खराबी और अधिक तैलीय व मसालेदार खाद्य-पदार्थों का सेवन करने से पाचन-क्रिया प्रभावित होती है। इससे अनेक बीमारियां हो सकती हैं।
- गर्मी में अधिक शुष्कता के कारण शरीर में जल की मात्रा कम हो जाती है। इसकी पूर्ति के लिए बार-बार जल और जलीय पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
- इमली के बीज को पीसकर उसे पानी में घोलकर कपड़े से छान लें। इस पानी में शक्कर मिलाकर पीने से गर्मी में राहत मिलती है।
- धनिए को पानी में भिगो लें फिर उसे अच्छी तरह मसल लें और छानकर उसमें थोड़ी सी शकर मिला लें। इसे पीने से गर्मियों में राहत मिलती है।
- इस मौसम में दही, मौसमी ताजे फल जैसे संतरा, पपीता, स्ट्रॉबेरी, ग्रेप का जूस ज्यादा से ज्यादा पीये। ये हेल्दी होने के साथ-साथ शरीर को अंदर से ठंडा रखने में सहायक होते हैं।
- जहां तक हो सके गर्मियों में विटामिन ए युक्त फ्रूस्टी जैसे ब्लैक ग्रेप्स, हरे पत्ते वाली वेजिटेबल्स, विटामिन सी से युक्त रसीले फ्रूट्स जैसे आम, खट्टे फ्रूट्स और नींबू पानी लेने चाहिए।
- जहां तक हो सके गर्मियों में विटामिन ए युक्त फ्रूस्टी जैसे ब्लैक ग्रेप्स, हरे पत्ते वाली वेजिटेबल्स, विटामिन सी से युक्त रसीले फ्रूट्स जैसे आम, खट्टे फ्रूट्स और नींबू पानी लेने चाहिए।
- नारियल में प्रचूर मात्रा में पौष्टिक तत्व होते है। गर्मी में इसका सेवन सबसे अच्छा होता है।
- नीबू की शिकंजी गर्मी के लिए बहुत अच्छा पेय है। इसे घर में आसानी से तैयार किया जा सकता है।
- पुदीने में प्राकृतिक रूप से पिपरमिंट पाया जाता है, इसलिए गर्मी में यह बहुत उपयोगी होता है। लू, बुखार, शरीर में जलन और गैस की तकलीफ को दूर करता है।
- किसी भी तरह की अपच,अजीर्णता, पित्त की अधिकता, पेट दर्द, गैस में जलजीरा लाभकारी होता है।
- पूरे उत्तर भारत में गर्मी के मौसम में ठंडाई का उपयोग खूब होता है।
- गर्मी के मौसम में जीरा-नमक डालकर छांछ पीना भी फायदेमंद होता है।