भूख न लगना

भूख न लगना

अपने व्यस्त जीवन के कारण आजकल मनुष्य अपने खानपान और स्वास्थ्य का बिलकुल भी ध्यान नहीं रख पाता जिसकी वजह से उसके जीवन में अनेक बिन बुलाएं रोग आने लगते है, साथ ही शरीर के सारे तंत्र अनियमित हो जाते है| इसी तरह की एक समस्या है, भूख न लगना | ये समस्या दिन प्रतिदिन बढती जा रही है इसका एक कारण बाहर का तला भुना खाना भी है| इस रोग में आपके शरीर को जरूरी पौषक तत्व नहीं मिल पाते और खतरा और भी बढ़ जाता है| इस रोग को मंदाग्नि के नाम से भी जाना जाता है| आज हम अपनी इस पोस्ट में भूख न लगना के कुछ कारण और भूख को बढाने के कुछ देशी, घरेलू आयुर्वेदिक और वैदिक उपायों के बारे में जानेंगे|

भूख ना लगने के कुछ कारण :-

  • अधिक तला हुआ वसायुक्त खाना जैसेकि टिक्की, फ़ास्ट फ़ूड जैसे पिज्जा इत्यादि आपकी भूख को मार देते है|
  • अगर आप जरूरत से अधिक मात्रा में मीठे का सेवन करते हो तो इससे भी आपकी भूख धीरे धीरे कम होने लगती है| साथ ही ये आपके खून में शर्करा को बढाकर आपको शुगर का मरीज भी बना देता है|
  • गर्म तासीर वाले पेय जैसेकि चाय, कॉफ़ी भी भूख को दबाने का कार्य करते है और ये आपने अपने घर में खुद महसूस भी किया होगा|
  • रात तक देर तक जागना ना सिर्फ अनिद्रा को बुलाता है बल्कि अरुचि को बुलाकर आपके शरीर को भी कमजोर बना देता है|
  • आलस भी भूख के ना लगने की वजह है, क्योकि भोजन से शरीर को ऊर्जा मिलती है और जब आप ऊर्जा को ही खत्म नही किया जाएगा तो दुबारा भूख नहीं लगती|

भूख को बढाने के आसान घरेलु उपाय :-

  • मुली ( Muli ) : अगर मुली पर थोडा काली मिर्च पाउडर और थोडा नमक मिलाकर मुली का सेवन किया जाएँ तो निश्चित रूप से भूख बढती है|
  • अजवायन ( Parsley ) : एक वैदिक उपाय के अनुसार आप कुछ मात्रा में अजवायन को सेंक लें और उसका चूर्ण बनाएं| इसके बाद आप इस चूर्ण में थोडा सा नमक मिला लें और इस चूर्ण को किसी डिब्बे में रख लें| आप इस चूर्ण को रोजाना खाना खाने के बाद खाएं| निश्चित रूप से आपकी भूख भी बढ़ेगी और आपकी खुराक भी|
  • अदरक ( Ginger ) : अदरक स्वस्थ के लिए बहुत ही लाभदायी होती है खासतौर से गले और पेट के लिए| इसका रस गले और पेट को ठंडक पहुंचाता है| इसलिए आप भोजन करने से पहले पानी में थोडा काला नमक, 1 चम्मच अदरक का रस और 1 चम्मच ही निम्बू को निचोड़कर पियें | कुछ दिन बाद आप खुद नतीजा देखेंगे|
  •  सलाद ( Salad ) : हर घर में खाने के साथ सलाद को लिया जाता है इसके पीछे 2 ही मुख्य कारण होते है| पहला तो यही की सलाद से शरीर को अधिक पौषक तत्व मिल सके और दूसरा ये कि सलाद भूख को बढ़ाते हुए आपकी खुराक को बढायें|
  • धनिये का रस ( Coriander Juice ) : अपनी भूख की क्षमता को बढाने के लिए आप रोजाना 30 ग्राम पानी ले और उसमें धनिये का रस मिलाकर उसका सेवन करें| इस रस को पिने के बाद आप खाना खाएं और थोडा सा नमक चाट लें| ये उपाय भी आपकी भूख को बढाने में बहुत सहायक होता है|
  • सेब ( Apple ) : प्रतिदिन एक सेब न सिर्फ आपकी भूख को बढाने में मदद करता है बल्कि ये खून को साफ़ रखकर आपको स्वस्थ शरीर देने में भी सहायक होता है| सेब से आपके शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और शरीर अनेक रोगों से बचा रहता है|
  • अदरक का रस आधा चम्मच और शहद आधा चम्मच दोनों वक्त खाने के बाद ले |
  • जीरा एक चम्मच , हिंग एक चुटकी , कला नमक चौथाई चम्मच और अजवाइन एक चुटकी लेकर सबको आधा गिलास पानी में मिलाकर दिन में दो बार ले|
  • मैथी का हरा साग पेट को ठंडक पहुचाने वाला एवं भूख बढ़ाने वाला होता है |

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.