मुँह के छाले

मुँह में छाले

मुँह में अगर छाले हो जाएं तो जीना मुहाल हो जाता है। खाना तो दूर पानी पीना भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन, इसका इलाज आपके आसपास ही मौजूद है। मुँह के छाले गालों के अंदर और जीभ पर होते हैं। असंतुलित आहार, पेट में दिक्कत, पान-मसालों का सेवन छाले का प्रमुख कारण है। छाले होने पर बहुत तेज दर्द होता है। आइए हम आपको मुँह के छालों से बचने के लिए घरेलू उपचार बताते हैं।

दरअसल मुँह में छाले होना एक आम समस्या है। कई बार भोजन में गडबड़ी या तीखा भोजन करने से जीभ पर, होंठों पर और अंदर छाले हो जाते हैं जो आमतौर पर पांच सात दिन में ठीक भी हो जाते हैं। कभी-कभी छाले लम्बे समय तक ठीक नहीं होते जो भोजन करते व बोलते समय तकलीफ देते हैं। कई बार गंभीर हो जाने पर इनसे खून भी निकलता है। ऐसे में डॉक्टर से इनकी जांच अवश्य करानी चाहिए, क्योंकि ये घातक भी हो सकते हैं।

छालों के मुख्य कारण :
  • अधिक मसालेदार भोजन करने से।
  • ज्यादा गर्म खाद्य पदार्थ और पेयों आदि का सेवन करने से।
  • दांतों की ठीक प्रकार सफाई न करने से।
  • अधिक एसिडिक खाद्य पदार्थों का सेवन करना।
  • शरीर में विटामिन बी और आयरन की मात्रा सामान्य न होना।
  • एलर्जी करने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना।
मुंह के छालों से बचने के घरेलू उपचार :
  • मुँह के छाले होने पर मुलेठी चूसे , छाले ठीक हो जाएँगे |
  • कत्थे के साथ अमरुद की पत्तिया चबाने से मुँह के छाले ठीक हो जाते है |
  • जबान पर छाले पड़ने पर एक केला गाय के दूध के साथ कुछ दिन सेवन करें , छालों में आराम मिलेगा
  • तुलसी – तुलसी के पत्ते बहुत जल्दी छाले से आराम दिलाते है| मुहं की जुडी सारी बीमारियों को ये दूर करता है|
    • 4-5 तुलसी पत्ते धो लें|
    • इसे धीरे धीरे चबाएं और थोडा पानी भी पियें|
    • सुबह व शाम दिन में 2 बार ऐसा करें| छाले दूर हो जायेंगे| इससे मुहं की दुर्गंध की परेशानी भी हल हो जाती है|
  •  धना – यह एक आयुर्वेदिक उपचार है, जो जल्दी आराम देता है, और जड़ से छाले दूर करता है|
    • 1 कप पानी में 1 चम्मच धना डालकर उबाल लें| इसे छानकर ठंडा कर लें|
    • अब इस पानी से कुल्ला करें|
    • रोज दिन में 2-3 बार यह प्रक्रिया दुहरायें|
  • एलोवेरा –  यह नेचुरल तरीका है, जो कभी भी कही भी उपयोग में लाया जा सकता है| एलोवेरा जेल या जूस को छाले में लगायें इससे दर्द कम होता है और छाले जल्दी दूर होते है| इसमें अँन्टीबॅक्टेरीया प्रॉपर्टी होती है जो सारे बैक्टीरिया दूर करता है|

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.