दांत का दुखना

सबको उम्र के किसी न किसी पड़ाव में दाँत के दर्द को सहना ही पड़ता है। यह दर्द कितना तकलीफदेह होता है यह तो सभी जानते हैं। इस दर्द से जल्द से जल्द छुटकारा पाने के लिए लोग बहुत तरह की दवाईयाँ लेते हैं, लेकिन घरेलु उपायों से भी दांत का दुखना करे बंद |
घरेलु उपाय :-
- रूई को लौंग के तेल में भिंगोकर दाँतों मे लगाकर रखे | दांत का दुखना कम हो जाएगा |
- दांत में दर्द होने पर जरा-सा कपूर दर्द करने वाले दांत या दाढ के निचे रखकर दबा ले| दाढ में सुराख़ हो तो उसमे भर दे | दर्द बंद हो जाएगा |
- दांत में दर्द होने पर कच्चे पपीते का दूध, जरा-सा हिंग और कपूर मिलाकर रुई के फाहे में रखकर दुखते दांत-दाढ के निचे रखकर दबा ले |
- नीम की ताज़ी नरम पत्तियों का रस मिलाकर जिस तरफ दाढ दर्द कर रही हो, उसी तरफ के कान में दो बूंद टपका दे| फ़ौरन आराम होगा |
- अदरक पावडर को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। पेस्ट को दाँतों में लगाने से मिनटों में दर्द कम हो जाएगा।
- नींबू विटामिन सी का बड़ा स्रोत है। दांतों के दर्द वाले हिस्से पर नींबू का कतरा लगाने से दर्द से तुंरत राहत मिलती है।
- रोज सुबह एक कच्चा प्याज खाने से भी दांतों के दर्द में आराम मिलता है। डॉक्टरों का मानना है कि हर तीन मिनट पर एक स्लाइस प्याज की खाने से मुंह में मौजूद कीटाणु मर जाते हैं और दर्द में तुरंत आराम मिलता है।
- लहसुन के दवे को नमक में डुबोकर चबाएं, दांतों के दर्द में आराम होगा। रोज सुबह लहसुन का एक जवा चबाने से दांत मजबूत रहते हैं।