पेट की गैस

पेट की गैस

आजकल दुनिया कर हर दूसरा व्यक्ति पेट की गैस की बीमारी से परेशान है | गैस की बीमारी किसी को भी हो सकती है | गैस बनने का मुख्य कारण भोजन का न पचना, भोजन का ठीक से न खाना,  तला तीखा या चटपटा भोजन,  गैस बनाने वाला भोजन या सुबह नाश्ता न करना या ज्यादा देर तक भूखा रहना अनेक कारण है | मनुष्य के शारीर का आधे से अधिक बीमारी का कारण गैस ही है| अगर आप गैस पर काबू पा लेते हैं तो बहुत से बीमारियों से बच सकते हैं |

घरेलु नुस्खों से पेट की गैस की परेशानी दूर करें :-

  • सेब : एक मीठा सेब लेकर उसमे १० ग्राम लौंग चुभो दे | दस दिन बाद लौंग निकालकर तीन लौंग रोजाना खाए | साथ में एक सेब खाए , चावल की चीजों से परहेज करें |
  • पुदीना : पुदीना गैस की समस्या ख़त्म करने के लिए बहुत ही कारगार है | पुदीने की पत्तियों को उबाल कर पीने से गैस की की समस्या से निजात मिलती है | पुदीने को चटनी के रूप में भी प्रयोग कर सकतें हैं |
  • पानी : गुनगुना पानी पीने से न सिर्फ पाचन प्रक्रिया ठीक रहती है बल्कि गैस भी नहीं बनती।गैस्ट्रिक की समस्या अधिक हो तो गर्म पानी के साथ अज्वाइन या जीरा खाने से तुरंत आराम मिलता है। खाना खाने के बाद गुनगुना पानी पीना चाहिए।
  •  काली मिर्च : काली मिर्च का सेवन बहुत ही लाभकारी होता है। आयुर्वेद में काली मिर्च को पेट के लिए अचूक दवा माना गया है। इसके सेवन से शरीर में लार और गैस्ट्रिक जूस की मात्रा बढ़ती है।जिससे पाचन आसानी से होता है और गैस्ट्रिक दिक्कतें दूर होती हैं।
  • लस्सी : पेट में जलन और अपच दूर करने में छाछ लाभकारी है। इसके सेवन से पाचन प्रक्रिया ठीक रहती है और इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड गैस्ट्रिक समस्याओं को भी दूर करता है।
  • सौंफ : सौंफ मुंह का स्वाद तो बढ़ाती ही है। साथ ही साथ इसके सेवन से गैस्ट्रिक व एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। खाना खाने के बाद सौंफ का सेवन करना चाहिए। इससे  पेट की परेशानियों से लाभ मिलता है।
  •  अदरक :अदरक के रस में गर्म पानी और शक्कर मिलाएं और इसका सेवन करें। अदरक वाली चाय भी पी सकते हैं।
  •  नींबू : नींबू के रस में पानी मिलाकर पीने से कब्ज की समस्या नहीं होती है और पाचन ठीक रहता है। नींबू के सेवन गैस्ट्रिक, अपच, हार्ट बर्न जैसी समस्याओं के उपचार में मददगार माना गया है। इसका सेवन खाली पेट सेवन करना चाहिए।
  • अजवाइन : आधा चम्मच अजवाइन और आधा चम्मच नमक का सेवन गर्म पानी के साथ करने से गैस्ट्रिक संबंधी समस्याएं खत्म हो जाती हैं। भूख भी लगनी शुरू हो जाती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.