पेट की जलन

पेट में कई बार तेज जलन होती है, कभी इतनी तेज होती है कि लगता है जैसे पेट में आग लग गई हो या भट्टी जल रही हो। यह जलन खान-पान पर भी निर्भर रहती है। कभी मिर्च न खाने वाले या कम खाने वाले को ज्यादा मिर्च का भोजन खाना पड़ जाए, तो भी यह परेशानी आ सकती है। कभी शरीर में गर्मी बढ़ जाने से भी पेट की जलन होती है, पेट हमारे शरीर का केन्द्र होता है, इसमे किसी प्रकार की खराबी नहीं होना चाहिए।
कई लोगो को दिन में कई बार चाय पीने की आदत होती हैं| ज्यादा चाय पीने धीरे – धीरे पेट में गैस बनने लगती| जिसका परिणाम यह होता हैं, की थोड़े ही दिनों में पेट में गैस के साथ ही जलन भी होने लगती हैं| पेट में जलन होने पर हमे ऐसा महसूस होता हैं, जैसे की भोजन हमारे गले में ही अटक गया हैं| पेट की जलन को दूर करने के लिए आयुर्वेद में कुछ ऐसे घरेलू उपायों का उल्लेख किया गया हैं| जिनकी सहायता से हम पेट की जलन से राहत पा सकते हैं|
घरेलु उपाय :-
- अजवायन का प्रयोग हम पेट की जलन को शांत करने के लिए कर सकते हैं| अजवायन एक ऐसा प्रदार्थ हैं, जिसकी सहायता से हम शायद हर प्रकार की पेट की बीमारी को ठीक कर सकते हैं| पेट में जलन को दूर करने के लिए 6 ग्राम अजवायन लें| अब अजवायन को तवे पर डालकर हल्का – हल्का भुन लें| अब भुनी हुई अजवायन को पीस कर इसका बारीक़ चुर्ण बना लें| फिर अजवायन के चुर्ण में थोडा सेंधा नमक डालकर मिला लें| अब एक गिलास गुनगुना पानी लें, और उसके साथ अजवायन के चुर्ण को फांक लें| पेट की जलन में राहत मिलेगी|
- धनिया और जीरे के चुर्ण का उपयोग पेट की जलन को शांत करने के लिए करना बहुत ही लाभकारी होता हैं| इसके लिए 12 ग्राम धनिया लें, 12 ग्राम जीरा लें| अब इन दोनों को एक बर्तन में 300 मिली. पानी को लेकर उसमे भिगो दें| सुबह उठकर धनिया व जीरे को उस पानी में मसल दें| अब पानी को छान लें| फिर इस पानी में एक चम्मच चीनी डालकर घोलने के बाद इस पानी का सेवन करें| इस पानी का सेवन लगातार 6 या 7 दिनों तक करें| आपके पेट की जलन खत्म हो जाएगी|
- धनिया और चीनी का शरबत पीने से भी पेट की जलन ठीक हो जाती हैं| इस के लिए थोडा धनिये के पाउडर लें| एक गिलास पानी लें| अब थोड़ी – सी मात्रा में चीनी को लेकर उसके साथ धनिया पाउडर को मिलाकर पानी में घोल कर पी जाये| पेट की जलन शांत हो जाएगी|
- ज्यादा चाय पीने या मिर्च-मसालों का सेवन करने से यदि पेट में जलन महसूस हो, तो कच्चे सिंघाड़े का सेवन करे, अवश्य फायदा होगा |