सिरदर्द

सिरदर्द होने के कई कारन होते है | कब्ज रहना , गैस बढ़ना , उच्च रक्तचाप होना , आँखों की ज्योति कमजोर होना , अति जागरण , अति परिश्रम , शरीर का कमजोर होना आदि कारणों से सिरदर्द होता है | सामान्य रूप से सिरदर्द होने पर निम्नलिखित कोई एक उपाय करना चाहिए |
- अमृतधारा ४ बूँद एक बताशे पर टपका कर खाने और २ बूँद रुमाल पर लगाकर सूंघने से सिरदर्द ठीक होता है |
- निम्बू के पत्तों का रस निकलकर नाक में दोनों तरफ टपकाने से सिरदर्द ठीक होता है |
- चंदन पानी में घिसकर माथे पे लेप करने से गर्मी के कारन होने वाली सिरदर्द में लाभ होता है |
- तिल का शुद्ध तेल २५० मि.ली., चंदन का असली तेल १० मि.ली., दाल चीनी का तेल १० मि.ली. और कपूर ५ ग्राम इन सबको मिलाकर एक शीशी में भर ले | इस तेल को माथे पर लगाने से सिरदर्द में तुरंत आराम मिलता है |
- दो चम्मच आँवला चूर्ण में एक चम्मच शुद्ध घी मिलाकर खा ले, ऊपर से एक गिलास गुनगुना दूध पी जाए |
- रोज सुबह खली पेट एक मीठा सेब काटकर , नमक लगाकर चबाकर खाने से पुराना सिरदर्द दूर हो जाता है| यह प्रयोग दस दिन तक लगातार करें |